गिरफ्तार नेता के घर से बम बरामद
नवलपरासी। पुलिस ने नवलपरासी के बर्दघाट से 22 जुलाई को तरूण दल नेता किशोर आचार्य को रिवाल्वर व तलवार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार की रात उसके आवास की तलाशी ली गई तो बम बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया। जिला प्रहरी कार्यालय बर्दघाट सुस्ता पश्चिम डीएसपी राजेंद्र भट्ट ने बताया कि नवलपरासी कारागार में 22 जुलाई से अवैध हथियार रखने के जुर्म में बंद तरूण दल के जिला सदस्य किशोर आचार्य के आवास बर्दघाट वार्ड-10 ध्रुवटोल पर नवलपरासी पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक बम, तरूण दल सदस्यता की रसीद, लेटरपैड सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए।