फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीय युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने रविवार को सुबह एक भारतीय नंबर कार से एक 9 एमएम पिस्टल और एक अदद मैगजीन के साथ दो भारतीय युवकों को गिरफ़्तार किया है, उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भारत के दिल्ली से काठमांडू जा रहे भारतीय नंबर की कार को नेपाल बारा गुलरिया चेक पोस्ट पर जांच के दौरान कार में सवार दोनो युवकों के पास से एक पिस्टल 9 एमएम पिस्टल व मैगजीन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनो ने क्रमश: अपना नाम चंदन कुमार (19) और लक्ष्मी राय (20) बताया है। हालांकि अभी इनके निवास स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है। बारा जिले के सशस्त्र सीमा बल के डीएसपी बीनू पाठक ने बताया कि दोनों भारतीय युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। कार को कब्जे में लेते हुए बरामद असलहे के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें