जमीन के विवाद में मारपीट छह घायल
नौतनवां। स्थानीय नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे मेडिकल परीक्षण कराने आए सोनौली थाना क्षेत्र के नौनिया टोला सियरहिया के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया गया कि सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नौनिया टोला सियरहिया के लल्लन तथा दूसरे पक्ष के अशरफ अली के बीच जमीन का विवाद है। झोपड़ी डालने को लेकर शक्रवार को दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से लल्लन 35 , फातिमा 31 तथा दूसरे पक्ष से असरफ अली 26 ,सजरुन्निशा 23 ,तैफुल निशा 50 तथा प्रवीन 48 घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष को मेडिकल कराने के लिए दो गार्डों के साथ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा भेजा गया। अस्पताल परिसर में ही दोबारा मारपीट कर ली। सोनौली कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के शहनाज की तहरीर लल्लन, मोहम्मद अजीज, इमजान, मंजूर, कुर्बान के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है।