धुलाई सेंटर पर खड़ी बाइक चोरी
पुरंदरपुर। गांव परसोंहिया में धुलाई सेंटर पर बृहस्पतिवार की रात्रि खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुरंदरपुर क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी मसीहुद्दीन बाइक लेकर परसोहिया में अपने रिश्तेदार के घर मिट्टी गिरवाने गए थे। बाइक परसोहिया स्थित धुलाई सेंटर पर खड़ी कर मिट्टी गिरवाने चले। लौटे तो बाइक गायब थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।