ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव में बीते 17 अप्रैल की रात शादी में अभद्रता के एक और आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना में शामिल सूरज, राहुल, संजय समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट उपद्रव मचाना, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था। सूरज व राहुल को पहले ही जेल भेज दिया गया था, जबकि संजय फरार था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ठूठीबारी बस स्टैंड पर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ने उसे दबोच लिया।