1260 शीशी नेपाली शराब बरामद
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा में नेपाली शराब लेकर आते समय एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम एक कैरियर को दबोच लिया। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पीलर संख्या 505/10 के पास से नेपाल के तरफ से कुछ युवकों का झुंड साइकिल पर नेपाली शराब लेकर आते दिखाई दिए। जवानों ने घेराबंदी की तो वे नेपाल सीमा में भाग गए। जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया। जांच के दौरान पकड़े गए तीन साइकिल पर 12 बोरी में 1260 शीशी नेपाली शराब बरामद कर पुलिस को सौंपा गया। युवक की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मैरी गांव निवासी प्रमोद के रूप में हुई।। कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि नेपाली शराब के साथ पकड़े गए युवक का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।