50 लीटर तेल के साथ एक को किया काबू
कैथल। चीका थाना शहर से हेड कांस्टेबल सिपाही जोगिंद्र सिंह व ईएचसी राजेश कुमार की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान चीका अनाज मंडी के पास एक मारुति कार खड़ी दिखाई दी। जिसको शक के तौर पर चेक किया। जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। उसने पुलिस पार्टी को देखकर कुछ छुपाने की कोशिश की। जिसमें कार की पिछली सीट पर 50 लीटर के लगभग पालिस तेल मिला। जोकि चोरी किया हुआ था। जिसने अपना नाम पालाराम वासी सोथा बताया। हेड कांस्टेबल भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।