फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियों का नाम नहीं लिख पाए कक्षा तीन के बच्चे

Sun, 28 Apr 2019 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तुर्कहा प्राथमिक विद्यालय में बनने वाली सखी बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम खड्डा दिनेश कुमार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। सखी बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने तुर्कहा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। मात्र 22 बच्चों की मौजूदगी का कारण पूछा तो पता चला कि गेहूं की मड़ाई के चलते बच्चे नहीं आ रहे हैं। अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कर्हा।
विज्ञापन


एसडीएम ने प्रधानाध्यापक गायत्री सिंह से उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने कक्षा एक के बच्चे से एबीसीडी... पढ़वाई। कक्षा तीन के बच्चों से ‘कौन-कौन सी चिड़िया देखी’ वाक्य को लिखने को कहा तो कोई भी छात्र नहीं लिख पाया। मध्याह्न भोजन के बाबत भी सही जवाब नहीं मिला।

बच्चों की कम संख्या पर चिंता जताई। शिक्षकों से गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं मिला है। इससे यह पता चल रहा है कि परिषदीय शिक्षा व्यवस्था काफी लचर है। अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र की शिक्षा की गुणवत्ता जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें