फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से टेंपो में सवार आठ लोग घायल

Tue, 15 Jan 2019 11:22 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मकर संक्रांति का मेला देख टेम्पो से घर जा रहे लोगों को पीछे से बोलेरो ने चपेट में ले लिया। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौक बाजार। चैनपुर गांव के पास बोलेरो की टक्कर सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। ये लोग चौक बाजार के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर घर जा रहे थे। घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवा काजी निवासी तेतरा (55), केतकी (50), सुराती (40), संगीता (40), फेकूलाल (60), प्रियंका (15), फूलमती (46), राजकुमार (45) टेंपो में सवार होकर चौक बाजार गुद्भह्न गोरक्षनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाने आए थे। मेला देख घर बेलवा काजी जा रहे थे।

बरगदही बसंतनाथ गांव से आगे चैनपुर गांव के करीब तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने पीछे से चपेट में ले लिया। टेंपो बगल के गड्ढे में जा गिरा। 108 नंबर एंबुलेंस के जिला प्रभारी जितेंद्र पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। घायल में दो हालत ज्यादा गंभीर दिख रही थी। थानाध्यक्ष चौक मनीष सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें