फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे के भीतर हुई दो चोरियों का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चोरियों का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बाइक, मोबाइल और नकदी भी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
बृजमनगंज। स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे के भीतर क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। चोरी की बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि 29 सितंबर को अमरजीत सिंह निवासी तुलसीपुर मछली गांव थाना कैम्पियरगंज (गोरखपुर) की बाइक एवं दो मोबाइल क्षेत्र के समय माता मंदिर जंगल क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इसके अलावा थाना क्षेत्र के त्रियुगी नरायन निवासी फुलमनहा टोला लेहड़ा अपनी बाइक खड़ी कर पांच अक्तूबर को दवा खरीद रहे थे। इसी बीच बाइक की डिकी तोड़कर उचक्कों ने 30 हजार रुपये चोरी कर ली थी। दोनों मामलो में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन में लगी हुई थी। इस दौरान मिले क्लू के आधार पर उपनिरीक्षक कुबेर तिवारी, शंकर यादव रामसनेही एवं रामकिशुन ने मंगलवार को फरेंदा रोड पर समय माता स्थान के पास बलराम प्रजापति निवासी गनेशपुर थाना फरेंदा, रामू निवासी निरालानगर थाना फरेंदा एवं सिकंदर निवासी महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर अमरजीत सिंह की चोरी हुई बाइक व दोनों मोबाइल के साथ ही त्रियुगी नारायण के बाइक की डिकी तोड़ चोरी किए गए 30 हजार रुपये में से तीनों आरोपियों के पास से कुल 5200 रुपये बरामद किए गए। दोनों चोरियों में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें