कोल्हूई। थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम रायपुर पंडित टोला सोनारडीह की 30 वर्षीय विवाहिता उर्मिला पत्नी वीरेंद्र कुमार उर्फ शाही की शनिवार सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सभा रायपुर पण्डित टोला सोनारडीह निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उर्मिला का मायका अड्डा बाजार थाना नौतनवां में है। घटना की सूचना पाते ही मायके के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी कोल्हुई पुलिस को दी। कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में थानाध्यक्ष सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी।