नेपाल बार्डर पर पकड़े गए मुर्गाें को नष्ट करते एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल के नवलपरासी जिले के कठहवां में अवैध रूप से लाए गए मुर्गियों को पुलिस जब्त कर नष्ट कर दिया है। सशस्त्र प्रहरी बॉर्डर आउट पोस्ट गुठी परसौनी की टोली को मुखबिर से भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में मुर्गियां ले जाने की सूचना मिली।
सशस्त्र प्रहरी के जवानों की घेराबंदी देख तस्कर साइकिल पर लदी मुर्गियां छोड़ फरार हो गए। सशस्त्र प्रहरी बॉर्डर आउट पोस्ट गुठी परसौनी के इंस्पेक्टर पदम बहादुर पुन ने बताया कि महेशपुर वैलेंटाइन चेक पोस्ट सेवा अधिकृत की उपस्थिति में भारतीय सीमा क्षेत्र से लाई गई लगभग तीन कुंतल मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया।