फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बोटा साखू, 8 साइकिलें पकड़ीं

Fri, 21 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
forest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिठौरा। बृहस्पतिवार भोर में गश्त के दौरान पुलिस ने 8 साइकिल पर 11 बोटा साखू और एक बोटा सागौन बरामद कर वन विभाग को सूचित किया। मौका देख कर साइकिल छोड़कर आरोपी भाग निकले। सिंदुरियां स्थित सीताराम गुप्ता की आरा मशीन पर वन विभाग के छापे में पत्तियों से ढके सागौन के 13 बोटे बरामद किए गए। आरा मशीन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिंदुरियां प्रदीप कुमार सिंह तड़के चार बजे हमराही राम प्रशेन सिंह, पारस नाथ यादव, सुधीर कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने आठ साइकिलों पर साखू की लकड़ी लेकर सीताराम गुप्ता की आरा मशीन की तरफ कुछ लोगों को जाते देखा। पुलिस टीम ने उनको पकड़ने की कोशिश की मगर लकड़ी लदी साइकिलों को आरा मशीन के पीछे छोड़ वे भाग निकले।

आठ साइकिल पर ग्यारह बोटा साखू तथा एक बोटा सागौन की लकड़ी को कब्जे में कर डीएफओ और रेंजर को सूचित किया। मौके पर डीएफओ मनीष सिंह, दक्षिणी चौक रेंज के वन दरोगा डीपी कुशवाहा सहयोगियो के पहुंच गए। जांच में पता चला कि लकड़ी जंगल से दो-तीन दिन पहले काटी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब बारह बजे सर्च वारंट लेकर रेंजर ने सीताराम गुप्ता की आरा मशीन पर छापा मारकर कमरे के अंदर सागौन के पत्तों से ढके सागौन के 13 बोटे बरामद किया। बरामद लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस और वन विभाग के लोग सुबह से ही आरा मशीन पर डेरा डाले बैठे रहे। आरा मशीन मालिक सीताराम गुप्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। लकड़ी को जब्त कर चौक स्थित गोदाम पर ले जाया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि साखू और सागौन के बोटे ले जाने वालों की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम इसके लिए छोपमारी कर गिरफ्तारी करेगी। बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें