फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से उसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर एक वर्ष से यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसी गांव का युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। युवक के इस रवैए पर किशोरी ने उससे बात करना और मिलना बंद कर दिया। युवक फिर उससे मिलने के लिए दबाव बनाने लगा तथा किशोरी के मना करने पर उसका फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि 14 मार्च की शाम किशोरी सिवान जा रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह किशोरी को मारने पीटने लगा। उसके शोर मचाने पर तमाम लोग एकत्र हो गए। इसके बाद किशोरी ने घर आकर इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। किशोरी के भाई ने इसकी शिकायत श्यामदेउरवां थाने में की। इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें