फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Sun, 10 Feb 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में 10 जनवरी को किराने की दुकान में समेत अन्य स्थानों पर हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दो आरोपियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दो आरोपी भाग निकले। पकड़े गए चोरों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और जेवर समेत 5633 रुपये भी बरामद हुए हैं।

 

एएसपी आशुतोष शुक्ल के मुताबिक चोरी के दो आरोपी उमेश चौहान निवासी माधवनगर टोला घवताल, धर्मेंद्र चौहान निवासी गिरगिटियां पश्चिम टोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके दो साथियों की तलाश मेें पुलिस टीम लगी है।

10 जनवरी को पनियरा के अनंतपुर मोथई मौलागंज चौराहे पर सुग्रीव की किराने की दुकान, 27 जनवरी को इंटर कालेज पनियरा के पास अफाक की दुकान और 28 जनवरी को पनियरा टोला घगरहंवा में विनोद मौर्य के घर चोरी हुई थी। 10 फरवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने पनियरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा खोरनहिया नाला पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पनियरा राजप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक सूर्यभान यादव, दिनेश कुमार, सुनील कुमार यादव, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें