फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनहवा में ननद-भौजाई कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनहवा में ननद-भौजाई कटी चोटी
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के टोला अरहवा में एक ही दिन मे ननद-भौजाई की चोटी कट जाने से पूरा परिवार दहशत में है। पतरेंगवा के टोला अरहवा में शुक्रवार को दिन में 10 बजे मणि देवी पत्नी शैलेन्द्र अपने घर मे सोई हुई थी।अचानक वह उठी तो उसका चोटी नीचे गिर गया।यह देखकर मणि देवी बेहोश हो गयी।ज्यादा तबियत खराब हो जाने के कारण परिजनों ने जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। मणि देवी की पट्टीदारी की ननद प्रियंका भारती भी अपने घर मे शुक्रवार को दिन में एक बजे सो रह ही थी, तभी उसकी चोटी कट गई। यह भी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। तबियत खराब होने पर इसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां दोनो ननद भौजाई का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें