फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला की दिन में ही कट गई चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। जनपद में चोटी कटने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। एक बार फिर मंगलवार को सिसवा क्षेत्र के ग्राम सभा लोढ़ियां में एक महिला की चोटी कटने की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जनपद में विगत पांच दिनों के भीतर दो बच्चियों तथा एक महिला की चोटी कटने की घटना घट चुकी है। इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं तथा बच्चियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

4 अगस्त की रात को फरेंदा क्षेत्र में पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा कन्हई निवासी 12 वर्षीय बालिका काजल गोंड की चोटी कटने से गांव सहित पूरे फरेंदा क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अभी इस घटना को एक दिन भी नहीं बिता की 6 अगस्त की रात सिसवा क्षेत्र में कोठीभार थानाक्षेत्र के पकड़ी भारत खंड निवासी सात वर्षीय आस्था मिश्रा कमरे में अपनी बहनो के साथ सोई हुई थी अगली सुबह चोटी कटा देख स्तब्ध रह गई। घटना की जानकारी होते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और लोग दहशत में आ गए। इन दोनों घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल अभी गर्म था की इसी बीच एक बार फिर कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लोढ़ियां में एक नवविवाहिता की दिन में ही चोटी कटने का मामला प्रकाश में आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
ग्राम सभा निवासी मुहम्मद सेराज का विगत कुछ महीनों पहले ही रूबी खातून से निकाह हुआ। सेराज शादी के कुछ दिनों बाद ही कमाने के लिए सऊदी चले गए। घर पर उनके पिता खुरैश अहमद व उनकी बहू रहती हैं। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे रूबी खातून अपने घर के पीछे बर्तन धुल रही थीं। इसी बीच उन्हें अहसास हुआ कि उनके पीछे कोई है और सिर हल्का लग रहा है। जब पीछे मुड़कर देखा तो उनकी चोटी नीचे गिरी हुई थी। चीख के साथ रूबी बेहोश हो गई। उसकी आवाज सुन ससुर खुरैश व अगल-बगल की कुछ महिलाएं अंदर पहुंचीं और नजारा देख हतप्रभ रह गईं। महिलाओं ने रूबी के चेहरे पर पानी छिड़ककर उठाया। रूबी को होश आते ही उसने सभी से आप बीती सुनाई। चंद मिनट में यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई और मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष एकत्र हो गए। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। चोटी कटने से जहां एक तरफ महिलाएं डरी सहमी हैं, वहीं लोगों का कहना है कि यह अफवाह ही लग रहा है कि कोई दिख भी नही रहा और चोटी भी कट जा रही है ? यह कैसे संभव है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि अफवाहो पर ध्यान नहीं देने की जरूरत है। लोगो को सजग रहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें