फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा/सिसवांबाजार। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले का विरोध जारी है। गुरुवार को पनियरा के दुर्गा मंदिर चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। साथ पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों के इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को पूरी आजादी देने की मांग की।
विज्ञापन

अरविंद सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला कर देश की धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया है। ऐसे में सरकार को सेना को पूरी आजादी देनी चाहिए, जिससे वे देश की एकता और अखंडता में खलल डालने का कुचक्र रचने वालों को नेस्तानाबूत किया जा सके। इस अवसर पर नरसिंह, रुपेश, जनार्दन, प्रेम, कमलेश, विंद्रेश, महावीर, रामकिशुन, रमेश, बबलू, राजू आदि मौजूद रहे।
दोपहर 12 बजे चिउटहां चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। आतंकी हमले की लोगों ने पुरजोर निंदा की।
विज्ञापन

हियुवा के ब्लॉक महामंत्री सुधीर पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों ने नाक में दम कर रखा है। देश के लोग अब इनकी निंदा नहीं कार्रवाई चाहते हैं। बेकसूर अमरनाथ यात्रियों पर रात के अंधेरे में कायराना तरीके से हमला करने वाले इन आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मंडल मंत्री सुनील रावत ने कहा कि यह तीर्थ यात्रियों पर हमला नहीं बल्कि सीधे भारत को चुनौती दी गई है। ऐसे में आतंक का समूल नाश ही इसका अंतिम विकल्प है। केंद्र सरकार अभियान चलाकर इन आतंकियों का सफाया करे तभी मृत श्रद्धालुओं को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। इस दौरान ब्लाक मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी, मुकेश चौधरी, बीरू शर्मा, कृष्णानंद, राम प्रसाद चौधरी, दिलीप, मृत्युंजय गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, बीरबल, अखिलेश, अशोक लक्ष्मण गुप्ता, सुनील चौधरी, धनपाल, जयहिंद, अनिल गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें