440 शीशी नेपाली शराब बरामद
कोल्हुई। नेपाली शराब के खिलाफ अभियान में क्षेत्र के ग्राम सभा बटईडीहा के पास पुलिस और एस एस बी के संयुक्त अभियान में 440 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। जोगियाबारी निवासी योगी और भोगी केवट को गिरफ्तार कर 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह लोग बोरे में शराब नाव से लाकर उतार रहे थे। चौकी इंचार्ज भारत भूषण सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।