फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लडकों को सरहद पर रोका गया

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली सरहद पर नेपाल से पैदल ही तीन नाबालिग लड़कों को गाजियाबाद लेकर जा रहे दो युवकों को सोनौली पुलिस ने एक संस्था की मदद से पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों युवक अपने आप को उन तीनों लड़कों का रिश्तेदार बता रहे हैं। रविवार की दोपहर चौकी प्रभारी सोनौली विनोद राय सरहद पर भारत से नेपाल आने जाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक तीन लड़कों के साथ नेपाल से पैदल ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए। उन पर संदेह होने पर उन्होंने सरहद पर समाजसेवी संस्था की मदद से रोका गया। पूछताछ में पता चला कि युवक तीनों लड़कों को लेकर गाजियाबाद लेकर जा रहे हैं। मानव तस्करी का संदेह होने पर पांचों को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि तीनों नाबालिग रूपसीकोट नवलपरासी के रहने वाले हैं। इन तीनों को तिलबहादुर निवासी अरूण खोला और मानबहादुर निवासी रूपसिकोट नवलपरासी नेपाल गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। ये सभी नाबालिग हैं, इनके परिजनों को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें