फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाई लाख नेपाली रूपये के साथ व्यापारी को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली करंसी के साथ व्यापारी हिरासत में
विज्ञापन

सोनौली। बॉर्डर पर नेपाल से आ रहे एक भारतीय व्यापारी के पास से एसएसबी ने जांच के दौरान ढाई लाख नेपाली करंसी बरामद कर उसे रोक लिया। व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताई।
मंगलवार की दोपहर तीन बजे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सोनौली आ रहे एक व्यापारी को भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर के मेन गेट पर एसएसबी के जवानों ने रोककर जांच की। व्यापारी के पास ढाई लाख नेपाली करंसी बरामद हुए। व्यापारी कोे हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कार्रवाई की कड़ी निंदा की। क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव, एसएसबी के सहायक कमांडेंट, सोनौली कोतवाल आनंद गुप्ता ने सोनौली पुलिस चौकी पर व्यापारियों से वार्ता की। कोतवाल सोनौली आनंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी को छोड़ दिया गया है। जांच के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
रोहिंग्या शरणार्थी को पुलिस ने वापस लौटाया
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश की अनुमति लेने आए दो रोहिंग्या शरणार्थी को सोनौली पुलिस ने वापस कर दिया। शनिवार की देर शाम नेपाल भैरहवा से नेपाल में रह रहे दो रोहिंग्या शरणार्थी नेपाल पुलिस की मद्द से सोनौली चौकी पुलिस के पास पहुंचे और भारत में रोजगार के लिए अनुमति मांगने लगे। कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि दो रोहंगिया शरणार्थी भारत में जाना चाह रहे थे जिन्हें नेपाल वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

------------------
नगर में निकला जन्माष्टमी डोल
महराजगंज। नगर में मंगलवार को देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डोल कड़ी सुरक्षा के बीच निकला गया। मउपाकड मोहल्ले से नगर भ्रमण करते हुए बलिया नाले तक सभी श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो उठा। इस नगर में थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ लेकिन फिर सामान्य हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें