फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने के आरोपियों पर कार्रवाई को लिखा पत्र
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के साथ मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। योगेश्वर नाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बासपार के प्रधानाचार्य के साथ हुई मारपीट के मामले में कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस ने एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की ओर से पत्र देकर मामले से अवगत कराया गया। उनके पत्र के क्रम में सोमवार को एसपी को मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय सिसवां बाजार व नारंग संस्कृत महाविद्यालय घुघली में प्राचार्य का पद रिक्त है। विद्यालय में वैतनिक शिक्षक के कार्यरत न होने के कारण योगेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय बांसपार के प्रधानाचार्य चंद्रभान मिश्र को दोनों कॉलेजों का प्रभार दिया गया है। कार्यालय के आदेश के अनुपालन में चंद्रभान मिश्र ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय सिसवां बाजार के प्राचार्य पद का प्रभार ग्रहण करने के लिए 13 जुलाई को गए। उसी दिन चंद्रभान मिश्र ने पत्र देकर आरोप लगाया कि उस विद्यालय में पहले से सुनियोजित ढंग से उपस्थित लोगों ने उन्हें मारा पीटा और अभद्र व्यवहार किया। उसी मामले में एसपी को पत्र भेजकर प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें