फरेंदा। कच्ची व अवैध शराब के बिक्री खिलाफ आबकारी विभाग के छापे में भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण नष्ट करते हुए नेपाली शराब बरामद की गई। आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी की टीम ने जिगिनहा गांव में छापेमारी की। यहां से 200 शीशी नेपाली शराब बरामद कर तीन कारोबारियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि कच्ची शराब व अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी की जाती है। टीम में अरविंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, दरोगा यादव आदि रहे।