फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में बस पलटी,20 घायल

Mon, 04 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
bus accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठूठीबारी। नवलपरासी के रजहर में बाइक सवार दो लोगों को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। रविवार की दोपहर काठमांडू से बुटवल जा रही सवारी बस नवलपरासी जिले के रजहर पुलिस चौकी के समीप पहुंची ही थी कि सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 25 यात्रियों में 20 लोग घायल हो गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठी रजहर वार्ड-7 धुसेरी की उमा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें