जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह बरवाल मोड़ के पास एलपीजी से भरे टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। इससे मिनी बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल कठुआ में लाया गया। यहां से चार को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। टैंकर चालक माई चक के पास वाहन खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कठुआ से चड़वाल की ओर जा रही मिनी बस जेके08बी-1349 को बरवाल मोड़ के पास टैंकर एचआर55एम-9168 ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बाईं ओर पलट गई। मिनी बस में दो दर्जन से अधिक सवारियां थीं।
मिनी बस के पलटते ही हाईवे पर पल्ली मोड़ के पास खड़ी पीसीआर वैन ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी सवारियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। आशा रानी निवासी कालीबड़ी कठुआ, सत्या देवी निवासी खरोट, निरंजना बाला निवासी दीनानगर पंजाब और प्रेम सिंह निवासी लोगेट मोड़ को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।
घायलों में रमेश चंद निवासी वार्ड सोलह कठुआ, कैलाश देवी निवासी वार्ड सोलह कठुआ, निशा निवासी दीनानगर पंजाब, सुदर्शना देवी निवासी वार्ड एक कठुआ, गुलशन गुप्ता निवासी कालीबड़ी कठुआ, स्वीटी गुप्ता निवासी वार्ड चार कठुआ, सुषमा निवासी ठनून, मोनिका गुप्ता निवासी कालीबड़ी कठुआ, आशा रानी निवासी कालीबड़ी कठुआ, सत्या देवी निवासी खरोट, निरंजना बाला निवासी दीनानगर पंजाब, कांता देवी निवासी मेहताबपुर, प्रेम सिंह निवासी लोगेट मोड़, बरयाम सिंह निवासी जुगयाल, उषा रानी निवासी रक्ख लच्छीपुर, नेहा निवासी उत्तरी, अशविका निवासी उत्तरी, बबली निवासी जंगलोट शामिल हैं।