एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया
परतावल। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने श्यामदेउरवां थाना के मुरारी चौराहे के पास नहर पुलिया पर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचदेउरी गांव के दवा व्यापारी रामसकल की हत्या बीते दिनों इसी स्थान पर हुई थी। एएसपी सहिदवारे टोला पर गए। मृतक के परिजनों से मिलकर वारदात से जल्द पर्दा उठाने का आश्वासन दिया। थानेदार निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले को पर्दाफाश कर दिया जाएगा। तथ्यों के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।