फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना कर युवती से ब्लैकमेल करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बना कर युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास
विज्ञापन

जमानत में आपत्ति पर एसडीएम ने आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शांति भंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने एसडीएम कोर्ट में आपत्ति दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसडीएम ने आरोपी युवक व उसके पिता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव के युवक ने युवती का स्नान करते वक्त गांव का वीडियो बना लिया। वीडियो लड़की के मोबाइल पर भेज कर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की ने इंकार किया तो युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मामले की जानकारी होते ही परिजन सकते में आ गए। पिता ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक व उसके पिता को शांति भंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में शनिवार को आरोपी पिता व पुत्र को पेश किया। जहां लड़की के पिता ने उनकी जमानत में आपत्ति लगाकर न्याय की गुहार लगाई। उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद आरोपी पिता एवं पुत्र की जमानत सत्यापन के लिए भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें