सैफनी (रामपुर)।चौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात को छह नकाबपोश बदमाश सास- बहू को तमंचे के बल पर लेकर साढ़े तीन लाख का माल समेट कर ले गए।बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया।आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
मामला कस्बेे के मुहल्ला गठिया वाली मस्जिद का है।कस्बा निवासी इश्तयाक शुक्रवार रात अपने कुछ अन्य परिजनों सहित करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बने दूसरे मकान में सो रहा था जबकि मकान स्वामी की पत्नी मेहताब एवं पुत्रवूधू नाजरीन कस्बे के ही अन्य दूसरे मकान में सो रही थी। आधी रात के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने मकान का मेन दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने किसी तरह से मकान का मेन दरवाजा खोल लिया और मकान में घुस आए। जहां नकाबपोश बदमाश असलहों के बल पर सास और बहू को धमकाते हुए घर में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने लगे। सामान की पूछताछ करने के बाद बदमाशों ने कमरेे में रखा संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने और चांदी के जेवरात को समेटने लगे। उसके बाद बदमाश घर में रखी करीब चालीस हजार रुपये नगद भी लूट ले गए जहां बदमाश घर में घटना को अंजाम देने के दौरान दोनों महिलाओं के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुऐ फरार हो गए। मकान स्वामी के मुताबिक बदमाश नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत करीब साढे तीन लाख रुपये का माल लूट ले गए।घटना के बाद महिलाओं ने फोन कर अपने अन्य परिजनों को दूसरे मकान से बुलाया। उसी दौरान मुहल्ले मे शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।जहां कुछ ही देर में सैकड़ों की तदाद में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उसके बाद गृहस्वामी ने मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही ड़ायल व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई। मामले में गृहस्वामी की पत्नी मेहताब की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।वहीं चौकी इंजार्ज राजेश बैसला ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।