मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी नहर के पास बीती रात पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को पकड़ लिया और 60 आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। प्रकाश पुत्र लालधर ग्राम रामनगर टोला चोरपुरवा और तीजू पुत्र ठाकुर प्रसाद ग्राम मुजुरी के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया। मुजुरी चौकी प्रभारी ने बताया कि 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो शख्स का चालान किया गया है।