फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर लदा चार बोटा साखू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल पर लदा चार बोटा साखू बरामद
विज्ञापन

बरगदवां। भारत-नेपाल सीमा के कनरी चकररार गांव के पास से मंगलवार की भोर में एसएसबी बीओपी बरगदवा के जवानों ने गस्त के दौरान चार साइकिलों पर लदा चार बोटा साखू सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक परसामलिक थानाक्षेत्र के दोगहरा गांव का निवासी सहाबुद्दीन है।
विज्ञापन

एसएसबी उपनिरीक्षक दीपक गोगोई ने बताया कि सूचना मिली की मंगलवार की भोर में मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट व गनेशपुर बीट के जंगल से कीमती पेड़ों को काटकर बोटा साइकिल पर लादकर नेपाल सीमा की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर गस्त पर निकले एसएसबी जवानों को सूचना दी गई तो जवानों ने चार साइकिलों पर लदा चार बोटा साखू सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया। आगामी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार व्यक्ति और बोटे को वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें