फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्बत के पैसे मांगने पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। नगर के जायसवाल मुहल्ले में शनिवार को ठेले पर नींबू का शर्बत बेच रहे दिव्यांग के शर्बत के पैसे मांगने पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। दुकानदार के सिर व गर्दन में तीन जगहों पर गंभीर जख्म हो गये। युवक को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर में पीड़ित छपवां निवासी संजय चौधरी का कहना है कि ठेले पर बर्फ व नींबू का शर्बत बनाकर बेचता है। शनिवार को लगभग ढाई बजे जायसवाल मुहल्ले में नानकनगर निवासी एक शख्स उसके ठेले पर शर्बत पीने आया। शर्बत पीने के बाद उससे जब पैसे की मांग की तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और उसके ठेले पर मौजूद बोतल व ग्लास को तोड़कर ठेले पर रखे चाकू से हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दुकानदार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां उसका ईलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें