पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुलिस ने शनिवार को सांय लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर युवती को मेडिकल जांच के लिए महिला थाना भेज कर युवक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी को गांव का ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक 2 जुलाई को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिस पर किशोरी के पिता ने गांव के एक महिला सहित दो युवकों पर किशोरी को भगाने के आरोप में तहरीर दिया था। पुलिस ने तीन पर पॉक्सो एक्ट व अपहरण का केस दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाश रही थी। प्रेमी युगल शनिवार को सांय लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर बाहर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तब तक किसी ने थाना प्रभारी पुरंदरपुर मनीर सिंह को सूंचना दे दिया। मौके पर पहुंची ने दोनो पकड लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबध में थाना प्रभारी पुंरदरपुर मनीर सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश किया जा रहा था। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। युवक हिरासत में है।