फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। डीएम के निर्देश पर फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में आबकारी विभाग की छापेमारी में बाइक पर लदी कच्ची शराब बरामद की गई। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, संदीप नाथ त्रिपाठी की टीम ने बुधवार को दिन में फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर के भारीवैसी नर्सरी में छापेमारी की। एक मकान से 40 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में लहन नष्ट की गई। घर के बाहर से रखी गई 15 पाउच पैक व बाइक बरामद की गई। बाइक की डिकी में भी दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने एक को जेल भेज दिया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि 24 जून को इसी ग्राम सभा से 48 लीटर कच्ची शराब, 4 जुलाई को 105 लीटर शराब के साथ छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 11 मई को छापेमारी में 41 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 4 के खिलाफ कार्रवाई किया गया था। उसके बाद भी धंधे में कोई लगाम नही लग पाया। एक माह पूर्व कमिश्नर द्वारा भारीवैसी में चौपाल लगाई गई थी। गांव के लोगों ने कच्ची शराब की शिकायत की गई थी। जिसमें मंडलायुक्त ने कार्रवाई करने की बात कही थी। टीम में ओमप्रकाश यादव, बृजगोपाल यादव, अनिल गौतम, दरोगा यादव, अरविंद त्रिपाठी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें