फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैम्पो और चार पहिया वाहन में टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गुरुवार की देर रात फरेन्दा-महराजगंज रोड पर रूदलापुर गांव के पास चार पहिया वाहन और टेंपो में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां की तीन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को देर रात फरेंदा रोड पर महराजगंज की ओर से टेंपो जा रहा था। फरेंदा की ओर से कार आ रही थी। रूदलापुर गांव के पास दोनों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रामानंद पुत्र मुसई (50) निवासी करमहां थाना कोतवाली सदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फागू (70), रामवेलास (60), प्रकाश (45), टेंपो चालक योगेंद्र निवासी सोहरौना, नरसिंह (48) निवासी सिसवानियां, नरेन्द्र (45) निवासी सिसवनियां, हरिश्चंद्र निवासी करमहां घायल हो गए। दो अन्य भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। वे जिला अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। बताया गया कि दोनो किसी प्राइवेट अस्पताल में चले गए। गंभीर रूप से घायल नरसिंह, प्रकाश और हरिश्चंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि आठ घायल जिला अस्पताल में भर्ती हुए है। एक की मौत हो हुई है। घायलों का त्वरित इलाज डॉक्टरों की टीम ने किया है।

घटना के बाद मची अफरातफरी
महराजगंज। घटना के बाद जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। इस बीच जिला अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। सभी अपने लोगों का हाल जानने में लगे रहे। घायलों के इलाज सीएमएस डॉ. आरबी राम के नेतृत्व में डॉ.आर आर शुक्ला, डॉ. एके राय, डॉ. रंजन मिश्र, डॉ. बीके यादव, डॉ. आर रमन की टीम ने किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी भी पहुंचे जिला अस्पताल
महराजगंज। जिला अस्पताल में एएसपी आशुतोष घायलों का हाल जानने पहुंचे। यही नहीं सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायलो को मेडिकल कालेज भेजवाने की व्यवस्था में लगे रहे। जिला अस्पताल कैम्पस एक पल लिए पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

त्वरित इलाज के लिए मेडिकल कालेज में बात की
महराजगंज। जिला अस्पताल में डॉक्टर रंजन मिश्रा घायलों के इलाज के प्रति ज्यादा गंभीर दिखे। वैसे तो सभी डॉक्टरों ने पूरे मनोयोग से इलाज किया। लेकिन डॉक्टर रंजन मिश्रा ने रेफर हुए घायलों को मेडिकल कालेज में त्वरित इलाज मिल सके, इसके लिए मोबाइल से वहां किसी चिकित्सक से बात किए। इतने में एंबुलेंस भी आ गई। रेफर हुए तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें