फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति रचा रहा था शादी तो पत्नी ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पति दूसरी शादी में व्यस्त था और पहुंच गई पहली पत्नी
विज्ञापन

गुस्साए पति के परिजनों ने पहली पत्नी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पहली पत्नी को छोड़कर एक युवक दूसरी शादी कर रहा था। इसी बीच सूचना पाकर पहली पत्नी भी वहां पहुंच गई और हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ते देख युवक के परिजनों ने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया। पत्नी की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ श्यामदेउरवां थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पति ने दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर ली। बीते 11 मार्च को चुपके से शादी करने परिजनों के साथ गांव पहुंच गया। इसी बीच सूचना पर पहली पत्नी वहां पहुंच गई और शादी का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख युवक के परिजनों ने पहली पत्नी को मार पीटकर वहां से भगा गिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति, देवर, ससुर एवं एक अन्य खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें