फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से नेपाल जा रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली(महराजगंज)। अवैध तरीके से भारत से नेपाल जा रहे विदेशी नागरिक को आव्रजन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास फर्जी वीजा मिलने की खबर है। शनिवार की सुबह दिल्ली-काठमांडू बस से एक विदेशी नागरिक नेपाल जा रहा था। बस सोनौली इमिग्रेसन चेक पोस्ट पर रुकी थी। आव्र्रजन अधिकारी यात्रियों की जांच कर रहे थे। एक विदेशी नागरिक ने अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया तो अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे बस से नीचे उतार लिया। छानबीन में पता चला कि उसका वीजा फर्जी है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माइकल कार्लो निवासी नीदरलैंड बताया। यह भी बताया कि 22 अगस्त को वह दिल्ली पहुंचा था। कई महानगरों में घूमने के बाद नेपाल जा रहा था। आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें