फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। बाईपास मार्ग पर दो कारें और एक बाइक के बीच टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद प्राइवेट चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे विजयपुर-भागूवाला बाईपास मार्ग पर रहमापुर तिराहे के निकट दो कारें और एक बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार मंडावर के गांव मोहंडिया निवासी गौरव व ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट कार में सवार संजय कुमार व उनकी पत्नी पुष्पा देवी घायल और दूसरी कार में सवार भागूवाला निवासी जावेद, मो.अनीस को मामूली चोटें आई। घटना की सूचना पर मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद भेजा। कार चालकों ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार लोग अचानक तेजी से बाईपास मार्ग पर आ गए। जिससे बाईपास मार्ग पर आमने-सामने आ रही कारें बाइक से टकराने के बाद आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें