फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार में बेंची गई विवाहिता को ले आए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। ससुराल में रहते चार लोग बोलेरो में विवाहिता को उठाकर ले गए। इसके बाद उसे 10 हजार रुपये में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी युवक को बेच आए। तीन माह बाद मौका पाते ही विवाहिता कोतवाली क्षेत्र स्थित मायके आ गई।

शुक्रवार को खरीदने वाला युवक ढूंढते-ढूंढते उसके गांव आ पहुंचा। इस पर युवती ने यूपी 100 को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यहां के एक गांव की शादी मऊरानीपुर के रानीपुर निवासी मनोज से हुई थी। युवती के मुताबिक चार अप्रैल 2017 को जब वह ससुराल में थी। तभी रात में उसके घर चार लोग आए और उसे उठाकर बोलेरो में डाल लिया।

घर का कुछ सामान भी ले गए। बताया कि उस समय पति दूसरे कमरे में था। इन लोगों ने मध्य प्रदेश छतरपुर के गढ़ी मलहरा के गांव उर्दामऊ के राजेश साहू को दस हजार में बेच दिया। राजेश पेशे से चालक है।

उसने छतरपुर में अरविंद शिवहरे के मकान में किराए का कमरा लिया। बताया कि राजेश उसके साथ मारपीट करता रहा। किसी तरह मौका पाकर वह नौ जुलाई को भाग निकली और चित्रकूट-बंादा होते हुए अपने गांव आई। बताया कि वह कोतवाली गई तो पुलिस ने छतरपुर की घटना होने की बात कहकर वहीं तहरीर दर्ज कराने की बात कही। तब वह गांव आ गई।

इसी बीच शुक्रवार को उसे खरीदने वाला राजेश बोलेरो गाड़ी लेकर तलाश करते गांव आ धमका। इस पर उसने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू की। राजेश ने तो यह स्वीकार किया कि उसने दस हजार रुपये में महोबा जिले के श्रीनगर थाना के सिंधौली गांव निवासी रम्मू साहू से खरीदा।
विज्ञापन


उसने यह भी कहा कि वह युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका है। युवती का कहना है कि उससे जबरन कोर्ट मैरिज की गई है। पुलिस ने राजेश की बोलेरो भी कब्जे में ले ली है। अभी तक घटना की लिखित सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नहीं दी है। कोतवाल अनिल सिंह बताया कि झांसी के मऊरानी पुर के रानीपुर गांव निवासी पति युवती के रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-ससुराल से अगवा कर मध्य प्रदेश में बेची गई थी युवती
-खोजते हुए आए युवक को यूपी 100 पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें