फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर के बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर के बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद बाइक चालक कार की चपेट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर-घुघली। बरवा खुर्द गांव के पास रविवार रात एक बाइक चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद वह सामने की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल राहगीर को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात बाइक से कोटवाकला थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर निवासी 27 वर्षीय शुभम शिकारपुर की तरफ जा रहे थे। बरवा खुर्द गांव के 60 वर्षीय लालमन यादव सड़क पर पैदल जा रहे थे। बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गए। बाइक भी अनियंत्रित हो गई। चालक शुभम सड़क पर गिर गए और बाइक गड्ढे में चली गई। सामने की ओर से आ रही कार की चपेट में शुभम को रौद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके पर फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें