फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी धर्म प्रचारक युवकों से पूछताछ कर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार (महराजगंज)। पुलिस ने सिसवां रेलवे स्टेशन से तीन कश्मीरियों सहित आठ लोगों को सोमवार शाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ निचलौल की मौजूदगी में पूछताछ के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार की शाम सात बजे मुखबिर की सूचना पर कोठीभार पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन कश्मीरी, एक राजस्थानी, एक बिहार, एक मुरादाबाद, एक रामपुर और कुशीनगर जिले के एक युवक सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सीओ रणविजय सिंह की मौजूदगी में पूछताछ के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। पूछताछ के बाद सभी युवक गोरखपुर अपने मदरसे चले गए।
विज्ञापन

कोठीभार एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक गोरखपुर के रसूलपुर मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद मदरसे में धार्मिक शिक्षा ग्रहण करते हैं। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कार्यक्रम के लिए एसडीएम कुशीनगर से अनुमति ली गई थी। युवकों के बारे में गहन जांच-पड़ताल के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें