फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में पटाखों के अवैध गोदामों का खुलासा 16-44-15

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में पटाखों के अवैध गोदामों का खुलासा
पटाखा लदा ट्रक जब्त, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में शनिवार को प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई कर तीन अवैध गोदाम में रखे व एक ट्रक पर लदे पटाखों को जब्त कर लिया। गोदाम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के कथित मैनेजेर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ को सूचना मिली थी कि थाने से करीब 300 मीटर दक्षिण एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण हो रहा है। सूचना पर एसडीएम नौतनवां मदन कुमार सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव व नौतनवा इंस्पेक्टर केपी यादव ने छापे की कार्रवाई कर जांच की। छापे में पटाखों का जखीरा मिला। गोदामों में गत्तों में भरे पटाखे बरामद हुए। एक ट्रक भी खड़ा मिला जिसमें पटाखे लोड थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गोदाम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की है। मौके पर मौजूद मैनेजर संदीप मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव का कहना है कि रिहाइशी इलाकों में पटाखों का भंडारण किया गया था। पटाखों को जब्त कर लिया गया है। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें