फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे युवक पर डेढ़ माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


पीड़ित महिला ने पड़ोसी गांव निवासी एक युवक के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि डेढ़ माह पहले वह मक्का के खेत में घास लेने गई थी। तभी पीछे से आए युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने व शिकायत करने पर पति को मार देने की धमकी दी। इस डर से शिकायत नहीं की। वह मोबाइल पर काल कर बातचीत भी करता रहा। दो दिन पहले फोन कर सलेमपुर के रामलीला मेला में मिलने की बात कही तो फोन पति ने रिसीव कर लिया। तब परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के परिजनों का कहना है कि महिला व उसका पति इससे पहले कई लोगों पर झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। यह रुपये ठगकर सुलह कर लेते हैं। कस्बा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें