गांव में गश्त करती रही पुलिस
पनियरा। ग्राम सभा पनियरा के टोला बरगदवां में बवाल के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस कर्मी गांव में भ्रमण कर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस व क्यूआरटी गांव में तैनात है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिला
महराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य तलत अजीज के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद सहित पार्टी के अन्य लोगों के सीओ सदर से मुलाकात कर दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान गोपाल शाही, पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, नंदलाल कुशवाहा, हीरालाल यादव, मुक्तिनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।