फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने चाइनीज सामानों का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चीन के भारत के प्रति पक्षपात पूर्ण रवैये से सिन्दुरियां चौराहे के लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को छात्रों ने छात्र सुशील वर्मा के नेतृत्व में सिंदुरिया में चाइनीज सामान का विरोध किया। छात्रों ने सिंदुरियां के दुकानदारों से स्वदेशी निर्मित रक्षाबंधन बेचने, खरीदने की अपील की। सुशील वर्मा ने कहा की चीन का मकसद हमारे देश को क्षति पहुंचाना है। वह हमेशा पाकिस्तान का साथ देता है। ऐसे राष्ट्रविरोधी देशों का सामान का प्रयोग नहीं करना चाहिए। राष्ट्र की आर्थिक मजबूती के लिए देशी सामानों का प्रयोग करना चाहिए। इससे देश का पैसा देश में रहेगा वहीं स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।भारत के उत्तरी सीमा पर चीन अपनी सेना को तैनात कर भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। हम चीन निर्मित मोबाइल, बिजली के सामान, पंखे, यहां तक अंडे, चावल आदि घरेलू उत्पादों पर भी कब्जा जमाए हुए है। इस दौरान सतीश अग्रहरि, नीरज गुप्ता, गोविंद जायसवाल, तरुण कुमार गुप्त, वेदप्रकाश गुप्त, अभय गुप्ता, मंजेश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें