कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गढ़ीपुख्ता। मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में महिला का शव कब्र बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्र निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मुजफ्फरनगर के गांव शाहपुर निवासी राशिद पुत्र शमशाद ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन शमशिदा की शादी गढ़ीपुख्ता मोहल्ला पीरजादगान में डेढ़ वर्ष पहले अनीस पुत्र शकूर के साथ हुयी थी। आरोप है कि अनीस व इसके परिजनों ने 24 जुलाई को मारपीट व गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पति अनीस, आरिस (पुत्र), अनीसा, शाहिदा (बहन), इलियास (भाई) के खिलाफ नाम दर्ज कर रिपोर्ट करा दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद राशिद व उसके परिजनों ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डा. अजयपाल शर्मा को शमशिदा के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य तथा सीओ वीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पहुंची। जहां पर मृतक शमशिदा के शव को कब्र से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।