फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधजली लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधजली लाश को पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर टोला बैरिअहवां निवासी 35 वर्षीय लीलावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार चंदन नदी के किनारे कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जलती चिता से लाश को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि जांच-पड़ताल में आपसी विवाद सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें