किशोरी को खोजने सरहद पहुंची गुजरात पुलिस
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते एक युवती को नेपाल भागने की सूचना पर गुजरात पुलिस की एक टीम ने सोनौली सरहद पर डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि पचास साल का व्यक्ति एक किशोरी को बहला-फुसला कर नेपाल भगा ले गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार सदस्यीय गुजरात पुलिस की टीम किशोरी को खोजते हुए सरहद पर पहुंची है। दोनों की फोटो लिए गुजरात पुलिस ने आज सोनौली पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों से वार्ता की। कोतवाल आनंद कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम आई है।