फोटो:-
नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार
नौतनवा। सोनौली सीमा से सटे नेपाल की बेलहियां पुलिस ने बुधवार को दो नेपाली युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवक उदय खत्री और विशाल गुरुंग नेपाल के रहने वाले हैं। वे अगरबत्ती के पैकेट़ में नशीली दवा भरकर ले जा रहे थे। बेलहिया इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा ने कहा कि पकड़े गये युवकों ने पूछताछ में बताया है कि उन्हें नशीली दवा सोनौली की रहने वाली एक महिला ने दी थी। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। नशीली दवाओं की कीमत तीन लाख नेपाली रुपये आंकी गई है।