फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट कर दबंगों ने लूटी हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में खेड़ा कॉलोनी में किराने की दुकान चलाने वाले टिकोरी यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान में बैठा था। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले कुछ दबंग उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ गालीगलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर उसे चाकू से घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने दुकान पर पथराव भी किया और दुकान के गल्ले में रखी 16 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद टिकोरी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें