फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे कस्बे के सम्राट नगर मुहल्ला स्थित संस्कृत पाठशाला के पास तेज रफ़्तार बाइक ने एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति देख वहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोस्वामी नगर निवासी वीरेंद्र पुरी मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे बाजार से घरेलू सामान लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। संस्कृत पाठशाला के पास बाइक से तेज रफ़्तार आ रहे जायसवाल नगर के जयकिशन जायसवाल ने वीरेंद्र पुरी को चपेट में ले लिया। वीरेंद्र पुरी कुछ दूरी पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जयकिशन जायसवाल बाइक के साथ सड़क पर घिसटते हुए कुछ दूर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें